प्रियंका गांधी को आगरा जाने से रोका गया, करना चाहती थी पुलिस कस्टडी में मृतक के परिजनों से मुलाकात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा जाने से रोक दिया है। प्रियंका गांधी पुलिस कस्टडी मे मरे शख्स के परिवार से मुलाकात करने जा रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान वाल्मिकी जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है उन्होंने कहा कि पुलिस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा जाने से रोक दिया है। प्रियंका गांधी पुलिस कस्टडी मे मरे शख्स के परिवार से मुलाकात करने जा रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान वाल्मिकी जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी में मरे शख्स की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021
आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है
उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले
अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी ने लिखा कि “किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है ।भगवान वाल्मिकी जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्च स्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो. व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।”
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोर से तैयारियां कर रही है. इसमें प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का कमान संभाले हुए हैं. प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय दिख रही है. यहां पर घटित होने वाली हर एक घटना पर प्रियंका गांधी की पहली नजर है. प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश में वह 40 सीटों पर महिला प्रत्याशी को मौका देंगी. तथा उत्तर प्रदेश की महिलाओं से आवेदन भी मांगा है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद भी उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोका था. जिसके बाद प्रियंका गांधी धरना पर बैठ गई थी।