प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूती करने का समय आ गया : शिवपाल सिंह

झांसी : उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी के निकट माेंठ में सोमवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी के आर्शीवाद से बनी हमारी पार्टी को अब मजबूत करने का समय आ गया है।प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा यात्रा

झांसी : उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी के निकट माेंठ में सोमवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी के आर्शीवाद से बनी हमारी पार्टी को अब मजबूत करने का समय आ गया है।
प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा यात्रा लेकर यहां पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए गरौठा विधानसभा से दीपेंद्र यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। बीते साल 2020 में नेताजी के जन्मदिन पर उनका सम्मान करते हुए उन्होंने कहा था कि आप मुख्यमंत्री बनिए, हम सब आपके साथ है लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को उनका सम्मान करना होगा ,अब मामला सम्मान का है। अब वक्त आ गया है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाए।


उन्होंने कहा कि किसान व नौजवान सभी मिलकर दीपेंद्र को जिताना है। इस रथ यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों का शोषण,मजदूरों की समस्याएं उठाना है। इसके अलावा भी ऐसे तमाम कारण है लेकिन कोई भी पार्टी आगे आकर जनता की आवाज को उठाने का काम नहीं कर रही थी इसलिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी उठाते हुए सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ी।


मोंठ के बाद झांसी पहुंचने से पहले उनके तमाम स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था थी । देर शाम तक उनका काफिला झांसी नगर में नहीं पहुंच सका हालांकि उनका सोमवार की रात विश्राम झांसी सर्किट हाउस में ही प्रस्तावित है और सुबह वह मीडिया से रूबरू होंगे। इस अवसर पर उनके साथ बुंदेलखंड प्रभारी जेपी यादव,व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।


वार्ता

Recent News

Follow Us