प्रसपा की मदद के बिना नहीं बनेगी यूपी में सरकार : शिवपाल

कानपुर देहात :: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि 2022 में प्रसपा के बगैर सरकार बनाना मुश्किल होगा।इसलिए जहां पर प्रसपा होगी उसी पार्टी की सरकार बनेगी। सामाजिक परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत पुखरांया से करने से पहले श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि यात्रा की

कानपुर देहात :: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि 2022 में प्रसपा के बगैर सरकार बनाना मुश्किल होगा।इसलिए जहां पर प्रसपा होगी उसी पार्टी की सरकार बनेगी।

सामाजिक परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत पुखरांया से करने से पहले श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि यात्रा की शुरुआत वृन्दावन के बांके बिहारी के दर्शन के साथ शुरू की गई थी और यूपी के सभी 75 जिलों में घूमने के बाद भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में इसका समापन होगा। उन्होने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रचार मुलायम सिंह याद करेंगे,उन्होंने कहा कि 2022 में प्रसपा के बगैर सरकार बनाना मुश्किल होगा।इसलिए जहां पर प्रसपा होगी उसी पार्टी की सरकार बनेगी।

यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर जब कुछ होगा जानकारी दी जाएगी।अभी न सपा और न ही किसी दल से बात हुई।अगर भविष्य में गठबंधन के बारे में सोचते भी है तो सामान्य विचारधारा वाली पार्टी से ही गठबंधन होगा।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जिस वादे संग आई वह भूल गई।पेट्रोल, डीजल, सिलिंडर सब महंगा हो गया है। कमाई हो नहीं रही और महंगाई जेब ढीली कर रही।भाजपा की नीतियों के कारण जनता परेशान हो रही है।महंगाई हर तरफ है और रोजगार मिल नहीं रहा।प्रदेश में आज अपराध चरम पर है।


वार्ता

Recent News

Follow Us