-(1).jpeg)
सरकार को अंदेशा, और तेजी से बढ़ेगें कोरोना के मरीज
वैश्विक महामारी का सामना कर रहे देश के सामने एक बड़ी चुनौती मुँह खोले खड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। इसी के साथ मंत्रालय ने दावा किया है कि वे बड़ी से बड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज
वैश्विक महामारी का सामना कर रहे देश के सामने एक बड़ी चुनौती मुँह खोले खड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। इसी के साथ मंत्रालय ने दावा किया है कि वे बड़ी से बड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आज आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इस महामारी में और तेजी से संख्या बढ़ेगी। अभी तक के मरीजों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में देशभर से 909 मामले सामने आये है। कुल पाॅजिटिव मामलों की संख्या 8500 के पार जा चुकी ै।
कोरोना के लड़ने की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 29 मार्च को देश में कोरोना से निपटने के लिए 41900 बेड मौजूद थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 105000 हो गयी है। फिलहाल कुल मामलों में से 1671 रोगियों की हालत अतिगंभीर है। उन्हें आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।