सिक्किम सीमा पर टकराये भारतीय—चीनी सैनिक

सिक्किम सीमा पर टकराये भारतीय—चीनी सैनिक

पूरी दुनिया को कोरोना की मार देने के बाद चीन फिर से अपने विस्तारवादी रवैये पर जुट गया है। पहले दक्षिणी चीन सागर में वियतनाम की नाव डुबाने के बाद अब चीनी सेना ने भारतीय सेना के साथ भी झड़प की है। सेना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में सीमा विवाद के चलते

पूरी दुनिया को कोरोना की मार देने के बाद चीन फिर से अपने विस्तारवादी रवैये पर जुट गया है। पहले दक्षिणी चीन सागर में वियतनाम की नाव डुबाने के बाद अब चीनी सेना ने भारतीय सेना के साथ भी झड़प की है। सेना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में सीमा विवाद के चलते शनिवार को भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आ गए और टकराव हुआ है। जिसमें दोनों ही पक्षों के सैनिकों को हल्की चोटें भी लगी है।

गौरतलब है कि डोकलाम विवाद में भारतीय सेना से पिटने के बाद लम्बे समय आज फिर चीनी सैनिकों ने सीमा पार करने की कोशिश की है। इससे पहले साल 2017 भारत और चीन के सैनिकों के बीच 73 दिनों तक डोकलाम विवाद पर गतिरोध चला था। यह विवाद चीन द्वारा ऐसे इलाके में सड़क बनाने की शुरुआत के बाद हुआ था, जिसे भूटान अपना हिस्सा मानता है। भारत इस क्षेत्र का ‘चिकन नेक’ बोलता है।

Recent News

Related Posts

Follow Us