भारत पहुॅची मिशन वंदे भारत की पहली फ्लाइट
कोरोना महामारी के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन वंदे भारत की पहली उड़ान 234 भारतीयों को लेकर दिल्ली आ गई है। मिशन की यह पहली फ्लाइट से गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात करीब 11.30 पर सिंगापुर के लिए
कोरोना महामारी के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन वंदे भारत की पहली उड़ान 234 भारतीयों को लेकर दिल्ली आ गई है। मिशन की यह पहली फ्लाइट से गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात करीब 11.30 पर सिंगापुर के लिए रवाना हुई थी, जो शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वापस दिल्ली लैंड हुई।
गौतलब है कि भारत सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एयर इंडिया, और विस्तारा के हवाई जहाजों के साथ ही भारतीय नैसेना के पोत को लगाया है। विदेशों से आने वाले सभी भारतीयों को कोविड—19 की गाइडलाइन के अनुसार पहले क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जायेगा। इस दौरान सभी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत होगी।