विवादित इंस्टाग्राम ग्रुप “ब्वॉयज़ लाकर रूम” का एडमिन गिरफ्तार
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में ब्वॉयज़ लाकर रूम ग्रुप बनाकर रेप की प्लानिंग करने वाले ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है | दिल्ली के कुछ स्कूली छात्रों ने इंस्टाग्राम में ब्वॉयज़ लाकर रूम नाम से एक सोशल ग्रुप बनाया था, जिसमें छात्र आपस में रेप की प्लानिंग बना रहे थे, इस ग्रुप
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में ब्वॉयज़ लाकर रूम ग्रुप बनाकर रेप की प्लानिंग करने वाले ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है | दिल्ली के कुछ स्कूली छात्रों ने इंस्टाग्राम में ब्वॉयज़ लाकर रूम नाम से एक सोशल ग्रुप बनाया था, जिसमें छात्र आपस में रेप की प्लानिंग बना रहे थे, इस ग्रुप में लड़कियों की निजी तसवीरें और उन पार भद्दे कमेंट भी शेयर किये गए थे | दिल्ली पुलिस की साइबर सेल नेइस ग्रुप की जानकारी मिलते ही तुरंत एक्शन लिया और ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार करके मोबाइल डिवाइस को भी सील कर दिया |
दिल्ली पुलिस के अनुसार ब्वॉयज़ लाकर रूम ग्रुप में 22 छात्र जुड़े थे | जिनमे से 2 छात्र बालिग हैं और बाकी 20 स्कूली छात्र हैं | सोशल मीडिया ग्रुप के कुछ स्क्रीन शॉट्स वायरल हुए थे, जिसमें स्कूली छात्र लड़कियों की निजी तस्वीरें और उन पर भद्दे कमेंट करते पाए गए थे | ग्रुप एडमिन के मोबाइल को भी दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है | साइबर सेल की ओर से इंस्टाग्राम से ग्रुप के सम्बन्ध में और जानकारी मांगी गई है |
पुलिस ने इस मामले में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट व इंडियन पैनल कोड के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है | दिल्ली पुलिस के मुताबिक ग्रुप के ही एक लड़के ने बातचीत का स्क्रीन शॉट लेकर लीक किया था और मामला सार्वजानिक होने के बाद ग्रुप को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए नया ग्रुप बनाया गया था |