राष्ट्रपति ने संसद द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों को दी मंजूरी

राष्ट्रपति ने संसद द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों को दी मंजूरी

नई दिल्ली: 5 जून 2020 को सरकार ने किसानों के लिए तीन अध्यादेश पारित किये थे। किसानों के लिए लाए गए तीन बिल आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020, कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य ( संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020 और मूल्य आश्वाशन पर किसान ( बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा बिल, लोकसभा और

नई दिल्ली: 5 जून 2020 को सरकार ने किसानों के लिए तीन अध्यादेश पारित किये थे। किसानों के लिए लाए गए तीन बिल आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020, कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य ( संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020 और मूल्य आश्वाशन पर किसान ( बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा बिल, लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पारित हो चुके हैं। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इन तीनों बिलों को मंजूरी दे दी है।

इस अध्यादेश के आते ही विपक्ष और किसान जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध जताते हुए सांसद हरसिमरत कौर पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। इसके साथ ही कई पंजाबी सितारों ने प्रदर्शन किया था जिसमें पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत डोसांझ, अमी विर्क, सरगुन मेहता समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हैं।

‘भारत बंद’ कर जताया था विरोध

25 सितम्बर को कृषि विधायकों के विरोध में ‘भारत बंद‘ की गई थी। यह प्रदर्शन अभी तक जा रही है। भारतीय किसान यूनियन और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने भारत बंद की मांग किया था। इन दोनों संगठनों के साथ कई संगठन और जुड़ गए उन्होंने भी इस विरोध प्रदर्शन में जमकर भाग लिया। सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा राज्य में देखने को मिल रहा है। वहां किसानों ने हड़ताल के चलते पहले ही ट्रेनें रोक दी हैं। पंजाब बंद के लिए 31 किसान संगठनों ने हाथ मिलाया है। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन समेत कई संगठनों ने कहा है कि उन्होंने विधेयकों के खिलाफ कुछ किसान संगठनों का समर्थन किया है।

रिपोर्ट:
मानसी शर्मा

Follow Us