पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, नेताओं ने व्यक्त किया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, नेताओं ने व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता रहे जसवंत सिंह का आज सुबह निधन हो गया | वे 82 वर्ष के थे | 1998-2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जसवंत सिंह ने वित्त, रक्षा, विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले थे | मूल रूप से राजस्थान से आने वाले जसवंत सिंह 2009

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता रहे जसवंत सिंह का आज सुबह निधन हो गया | वे 82 वर्ष के थे | 1998-2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जसवंत सिंह ने वित्त, रक्षा, विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले थे |

मूल रूप से राजस्थान से आने वाले जसवंत सिंह 2009 तक राजयसभा में विपक्ष के नेता भी रहे | बाद में अपनी किताब में जिन्ना की तारीफ़ करने को लेकर उन्हें बीजेपी से निष्काषित भी कर दिया गया | उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |

अपने ट्विटर सन्देश में पीएम मोदी ने लिखा- राजनीति और समाज में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जसवंत सिंह हमेशा याद रखे जायेंगे | उन्होंने बीजेपी को मजबूत बनाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | पीएम मोदी ने उनके पुत्र जसवंत सिंह से फ़ोन पर बात करके अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की |

राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा: जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिकता और देश सेवा के लिए हमेशा याद रखा जायेगा | राजस्थान में बीजेपी को स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार व समर्थकों के प्रति संवेदनाएं |

Recent News

Follow Us