पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन, दिग्गजों ने दी बधाई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन, दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली: आज भारत के विद्वान अर्थशास्त्री में गिने जाने वाले और राजनीतिज्ञ पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। पूर्व पीएम आज 88 वर्ष के हो गए। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। उन्होंने साल 2004 से 2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री पद को संभाला।उनके जन्मदिन के अवसर पर

नई दिल्ली: आज भारत के विद्वान अर्थशास्त्री में गिने जाने वाले और राजनीतिज्ञ पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। पूर्व पीएम आज 88 वर्ष के हो गए। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। उन्होंने साल 2004 से 2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री पद को संभाला।
उनके जन्मदिन के अवसर पर कई दिग्गज हस्तियां उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि भारत मनमोहन सिंह की गहराई के साथ प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति को महसूस करता है। उनकी (डॉ मनमोहन सिंह) ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला उनका साल बेहतर हो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बधाई देते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं सर्वशक्तिमान से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।

Also Read वंदे भारत का कमाल, महज 3.5 घंटे में कानपुर से दिल्ली पहुॅचेगी ट्रेन

साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध डॉ कुमार विश्वास ने भी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे वैविध्यपूर्ण देश में शासक के लिए जिस सहज विनम्रता व अपमान-अपयश पी जाने की धैर्यशील-क्षमता की आवश्यकता होती है,उसके सार्थक प्रतिरूप,अर्थशास्त्री,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहनसिंह जी को जन्मदिन पर सादर शुभकामनाएँ। माँ भारती आपको स्वस्थ-दीर्घायु दे।

शशि थरूर, सुरेश प्रभु, विजेंदर सिंह समेत कई लोगो ने डॉ मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शुभकानाएं दीं।

रिपोर्ट:
मानसी शर्मा

Recent News

Follow Us