विपक्षी हंगामे के बीच किसान बिल राज्य सभा से पास

विपक्षी हंगामे के बीच किसान बिल राज्य सभा से पास

नई दिल्ली : राज्य सभा में विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सरकार ने किसान बिल पास करा लिया है | सदन में हुए जोरदार हंगामे के बीच बिल को ध्वनिमत से पारित किया गया | इससे पहले कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने बिल को लेकर सदन में ज़ोरदार हंगामा काटा | सांसदों ने

नई दिल्ली : राज्य सभा में विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सरकार ने किसान बिल पास करा लिया है | सदन में हुए जोरदार हंगामे के बीच बिल को ध्वनिमत से पारित किया गया | इससे पहले कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने बिल को लेकर सदन में ज़ोरदार हंगामा काटा | सांसदों ने सदन में रूल बुक भी फाड़ दी |

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने सदन में तमाम सवालों के जवाब भी दिए | गौरतलब है कि कृषि सुधार बिल पर देश के कुछ राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा में किसान सड़कों पर उतरे हैं | इन प्रदर्शनों को विपक्षी दलों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है | हालाँकि सरकार को अपने सहयोगी अकाली दल का भी विरोध झेलना पड़ा है | अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किसान बिल के विरोध में 3 दिन पहले अपना इस्तीफ़ा दे दिया था |

सदन में जेडीयू और टीआरएस ने सरकार के सर्थन किया है | इसके अलावा पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और मीका भी बिल के समर्थन में हैं, दोनों ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है | बहरहाल, तमाम विरोध और सदन में हंगामे के बीच सरकार ने धनिमत ध्वनिमत से विधेयक पारित करवा लिया है |

Recent News

Follow Us