अनलॉक-4: 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी, जानिये क्या रहेगा बंद और क्या होगा शुरू

अनलॉक-4: 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी, जानिये क्या रहेगा बंद और क्या होगा शुरू

कोरोना महामारी के चलते महामारी से बचाव के लिए सभी संसाधनों को लॉक करने के बाद स्थिति को देखते हुए धीमे-धीमे खोला जा रहा है। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अनलॉक 4 में 7 सितंबर से तय नियमों के आधार पर मेट्रो चलने की इजाज़त होगी | 21 सितंबर से

कोरोना महामारी के चलते महामारी से बचाव के लिए सभी संसाधनों को लॉक करने के बाद स्थिति को देखते हुए धीमे-धीमे खोला जा रहा है। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अनलॉक 4 में 7 सितंबर से तय नियमों के आधार पर मेट्रो चलने की इजाज़त होगी | 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे | सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (विशेष मामलों को छोड़कर) अभी भी बंद रहेंगे | हालाँकि ओपन थियेटर को 21 सितंबर से खोलने की मंजूरी दे दी गई है |

इसके अतिरिक्त कन्टेनमेंट जोन की जानकारी जिलों के डीएम अपने अपने जिलों में देंगे | इन सबके अलावा राज्य के अंदर व एक राज्य से दूसरे राज्य में आने जाने के लिए किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी | सरकार की ओर से आरोग्य सेतु एप के इस्तेमाल की सलाह भी दी गई |

Also Read वंदे भारत का कमाल, महज 3.5 घंटे में कानपुर से दिल्ली पहुॅचेगी ट्रेन

Recent News

Follow Us