देश में ही बनी विकिरण रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

देश में ही बनी विकिरण रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

नयी दिल्ली: देश में ही बनी नयी पीढी की विकिरण रोधी मिसाइल ‘रूद्रम’ का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया गया।रूद्रम पहली स्वदेशी विकिरण रोधी मिसाइल है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने वायु सेना के लिए विकसित किया है। रूद्रम को आज सुखोई -30 लड़ाकू विमान से

नयी दिल्ली: देश में ही बनी नयी पीढी की विकिरण रोधी मिसाइल ‘रूद्रम’ का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया गया।
रूद्रम पहली स्वदेशी विकिरण रोधी मिसाइल है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने वायु सेना के लिए विकसित किया है। रूद्रम को आज सुखोई -30 लड़ाकू विमान से दागा गया और इसने विकिरण लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा।


अभी इस मिसाइल के लिए सुखोई- 30 को लांचिंग प्लेटफार्म के रूप में चुना गया है और यह लांचिंग स्थिति के अनुसार अलग-अलग रेंज तक मार करने में सक्षम है।
इस परीक्षण की सफलता के साथ ही देश ने दुश्मन के रडार, संचार स्थलों और विकिरण आधारित अन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की विकिरण रोधी मिसाइल विकसित करने की क्षमता हासिल कर ली है।

Recent News

Follow Us