पंजाब में किसानों का फूटा गुस्सा, नौवें दिन भी चला रेल रोको आंदोलन

पंजाब में किसानों का फूटा गुस्सा, नौवें दिन भी चला रेल रोको आंदोलन

कृषि सुधार कानून के विरोध में पंजाब के किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है | पंजाब में लगातार नौवें दिन भी किसान संगठनों ने रेल रोको अभियान जारी रखा | किसान संगठनों का कहना है कि उनका प्रदर्शन सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि दिल्ली के आस पास के

कृषि सुधार कानून के विरोध में पंजाब के किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है | पंजाब में लगातार नौवें दिन भी किसान संगठनों ने रेल रोको अभियान जारी रखा | किसान संगठनों का कहना है कि उनका प्रदर्शन सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि दिल्ली के आस पास के इलाकों में भी होगा |

केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल 2020 पास कराये जाने के बाद से ही विपक्ष इसे किसान विरोधी बता रहा है | जिसके बाद अब अलग अलग किसान संगठन भी इस बिल के विरोध में कूद पड़े हैं | किसान यूनियन की मांग है कि सरकार MSP को अनिवार्य करके बिल में शामिल करे |

पंजाब में किसान बिल का सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है | कांग्रेस, अकाली दल समेत अन्य दल भी किसान संगठनों के पक्ष में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं | इससे पहले दिल्ली में इंडिया गेट पर कुछ राजनीतिक प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर भी फूंका था | पंजाब में किसान सगठनों का कहना है कि उनका प्रदर्शन 5 अक्टूबर तक ऐसे ही चालता रहेगा | उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी |

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार किसानों को खून के आंसू रुला रही है |

Follow Us