
हाथरस जाते वक़्त हिरासत में लिये जाने के बाद राहुल-प्रियंका वापस दिल्ली रवाना
राहुल और प्रियंका को F1 गेस्ट हाउस में रखा गया था | जिसके बाद दोनों वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं | कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल-प्रियका के ऊपर हुई कार्रवाई योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी | हाथरस कांड पर राजनीति भी गरमाने लगी है |
राहुल और प्रियंका को F1 गेस्ट हाउस में रखा गया था | जिसके बाद दोनों वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं | कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल-प्रियका के ऊपर हुई कार्रवाई योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी |
हाथरस कांड पर राजनीति भी गरमाने लगी है | पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गाँधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया | पुलिस से हुई धक्कामुक्की में राहुल गाँधी एक्सप्रेससवे पर गिर पड़े थे |
प्रियंका गाँधी के हाथरस जाने के एलान के बाद से ही यूपी पुलिस अलर्ट पर थी | राहुल और प्रियंका दोनों एक ही गाडी से हाथरस जा रहे थे |
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गाँधी ने पुलिस से पूछा कि बताओ मैंने कौन सी धारा तोड़ी है | कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बात कही है |
जो कांग्रेस अंग्रेजों की लाठी और गोलियों से नहीं डरी। तुम सोचते हो उनको गिरफ्तारी से डरा दोगे, तो ये भाजपाई अहंकार और वहम है।
— Congress (@INCIndia) October 1, 2020
अहंकार भी टूटेगा और वहम भी, क्योंकि ये लड़ाई सच के लिए है।#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/vOG4yUkZDj
हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी पुलिस ने राहुल गाँधी को एक्सप्रेस वे पर ही एक गेस्ट हाउस में रखा है | पुलिस ने हाथरस की सीमाओं को सुबह ही सील करके धारा 144 लगा दी थी | वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका फोटो खिंचाने सड़क पर निकलते हैं |
इटावा में भी हुआ प्रदर्शन
उधर इटावा में भी राहुल गांधी की गिरफ्तरी के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्साफूटा । कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में कॉंग्रेस पदाधिकारियों ने शास्त्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम करने का प्रयास किया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर सिंद्धार्थ, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस पर मौके पर पहुँचा। अधिकारियों ने कॉंग्रेस नेताओ से सड़क से हटने का अनुरोध किया लेकिन कांग्रेसियों ने सड़क से हटने से इंकार कर दिया |
रिपोर्ट/फोटो: शिवम दुबे, इटावा
जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगो से सड़क जाम न करने के लिये कहा गया था और न मानने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सबको अपनी बात कहने और प्रदर्शन का हक है लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में पल्लब दुबे, राशिद, हंसमुखी शंखवार समेत कई कॉंग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Recent News
Related Posts
