Sero Survey: दिल्ली में तीसरे दौर के आंकड़े जारी, 25% लोगों में मिली एंटीबाडी
राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने के Sero Survey के आंकड़े जारी हो गए हैं | 17000 लोगों के सैंपल के साथ किये गए इस सर्वे में 25% लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी मिली है | ये सर्वे 1 से 5 सितंबर के बीच करवाया गया था | इससे पहले अगस्त में हुए सीरो सर्वे
राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने के Sero Survey के आंकड़े जारी हो गए हैं | 17000 लोगों के सैंपल के साथ किये गए इस सर्वे में 25% लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी मिली है | ये सर्वे 1 से 5 सितंबर के बीच करवाया गया था | इससे पहले अगस्त में हुए सीरो सर्वे में 28% लोगों में एंटी बॉडी मिली थी |
सितंबर में लिए गए इन samples में पुरुषों के मुक़ाबले महिलओं में अधिक एंटीबॉडी मिली हैं | जबकि उम्र के हिसाब से 18 साल से कम और 50 साल से ज्यादा वालों के शरीर में एंटीबॉडी मिली हैं |
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक पहले सर्वे में सभी जिलों को शामिल किया गया था | दूसरा सर्वे भी जजीवार हुआ हुआ है, साथ ही इस बार वार्ड स्तर पर भी सैंपल लिए गए हैं | अगला सर्वे 10-15 दिनों बाद किया जायेगा |