हाथरस कांड: SIT ने शुरू की जांच, पीड़ित परिवार से मिलेंगी प्रियंका

हाथरस कांड: SIT ने शुरू की जांच, पीड़ित परिवार से मिलेंगी प्रियंका

हाथरस कांड के बाद मचे घमासान के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है, जिसमे पूरे मामले में अपनी जांच भी शुरू कर दी है | आधी रात में पीड़िताके जबरन अंतिम संस्कार की घटना के बाद सीट का गठन किया गया है | ये टीम 7 दिनों में जांच करके अपनी

हाथरस कांड के बाद मचे घमासान के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है, जिसमे पूरे मामले में अपनी जांच भी शुरू कर दी है | आधी रात में पीड़िता
के जबरन अंतिम संस्कार की घटना के बाद सीट का गठन किया गया है | ये टीम 7 दिनों में जांच करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगी | SIT की टीम ने गृह सचिव भगवान स्वरुप के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मुलाकात की है |

प्रियंका का हाथरस दौरा

दूसरी ओर पूरे मामले में राजनीती भी तेज हो गई है | अलग अलग विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश भर में प्रदर्शन किये गए और सरकार विरोधी नारे लगाए गए | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने हाथरस के साथ साथ बलरामपुर में हुई घटना का भी ज़िक्र किया और सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा माँगा है |

प्रियंका गाँधी ने पीड़ित परिवार से फ़ोन पर बात की है | साथ ही आज पीड़ित परिवार से मुलाकात भी हो सकती है | प्रियंका गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैला है | भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती है | कांग्रेस के साथ साथ दलित पैंथर और आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है |

Recent News

Follow Us