
अनलॉक 5: 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा घर
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज अनलॉक 5 की गाइडलाइन्स जारी की | पिछले 5 महीनों से बंद पड़े सिनेमा घर व थिएटर 15 अक्टूबर से खुल सकेंगे | हालाँकि सिनेमा हॉल अपनी पूरी छमता के साथ नहीं खुलेंगे | शुरुआत में सिर्फ 50% क्षमता के साथ ही मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाज़त होगी | इसके
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज अनलॉक 5 की गाइडलाइन्स जारी की | पिछले 5 महीनों से बंद पड़े सिनेमा घर व थिएटर 15 अक्टूबर से खुल सकेंगे | हालाँकि सिनेमा हॉल अपनी पूरी छमता के साथ नहीं खुलेंगे | शुरुआत में सिर्फ 50% क्षमता के साथ ही मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाज़त होगी | इसके आलावा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी SOP का पालन करना अनिवार्य होगा |
पिछले काफी समय से मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन व सिनेमा कर्मचारियों की ओर से मल्टीप्लेक्स फिर से खोलने की मांग की जा रही थी | जिसके बाद अब उन्हें दुबारा से 15 अक्टूबर से नियम व शर्तों के साथ खोला जा सकेगा |
सिनेमा के आलावा अनलॉक 5 में स्वीमिंग पूल भी शर्तों के साथ खुल जायेंगे | स्वीमिंग पूल में ट्रेनिंग के जाने वालों को अनुमति होगी | इसके अलावा स्कूलों का खोलने का फैसला राज्य सरकारों के ऊपर छोड़ दिया गया है | साथ ही B2B प्रदर्शनी और मनोरंजन पार्क भी खोलने की अनुमति होगी |
Recent News
Related Posts
