देश के 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि

देश के 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि

नयी दिल्ली: पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी, जबकि 23 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इसमें कमी आयी है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में सक्रिय मामलों में जहां सबसे अधिक 1590 की वृद्धि हुई वहीं महाराष्ट्र में 3037 की

नयी दिल्ली: पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी, जबकि 23 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इसमें कमी आयी है।

राजधानी दिल्ली में एक दिन में सक्रिय मामलों में जहां सबसे अधिक 1590 की वृद्धि हुई वहीं महाराष्ट्र में 3037 की कमी आयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 44,281 नये मामले सामने आये और इससे प्रभावित होने वाले मरीजों की संख्या 86.36 लाख से अधिक हो गयी। वहीं 512 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,27,571 तक पहुंच गया। अब तक 80.13 लाख लोग इससे ठीक हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 4,94,657 सक्रिय मामले हैं।

Also Read वंदे भारत का कमाल, महज 3.5 घंटे में कानपुर से दिल्ली पहुॅचेगी ट्रेन

Recent News

Follow Us