देश के सभी संग्रहालय मंगलवार से दोबारा खुलेंगे

देश के सभी संग्रहालय मंगलवार से दोबारा खुलेंगे

मंगलवार से देश के सभी संग्रहालय आम दर्शकों और सैलानियों के लिए खुल जाएंगें। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते सभी संग्रहालय को बंद रखा गया था। अब लॉकडाउन के खुलने के साथ ही संग्रहालयों को भी खोला जा रहा। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने साेमवार को राष्ट्रीय संग्रहालय का भ्रमण करके

मंगलवार से देश के सभी संग्रहालय आम दर्शकों और सैलानियों के लिए खुल जाएंगें। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते सभी संग्रहालय को बंद रखा गया था। अब लॉकडाउन के खुलने के साथ ही संग्रहालयों को भी खोला जा रहा।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने साेमवार को राष्ट्रीय संग्रहालय का भ्रमण करके संग्रहालय को खोले जाने की तैयारियों का जायजा लिया। सभी चीजो की अच्छे से साफ सफाई की गई है। संग्रहालय में किसी भी चीज़ को छूने की अनुमति नहीं होगी। बारीक कलाकृति को लेंस के जरिए देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें – https://newskranti.com/corona-vaccine-will-be-available-to-the-general-public-by-2022/

इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय में सचिव योगेन्द्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव श्रीमती निरुपमा कोटरू, राष्ट्रीय संग्रहालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने संग्रहालय की दो वीथिकाओं का भ्रमण भी किया। बाद में उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 के ऐहतियाती उपायों के साथ मंगलवार दस नवंबर से देश भर के संग्रहालय खोले जा रहे हैं। राष्ट्रीय संग्रहालय के मुख्य द्वार पर लोगों का तापमान लिया जाएगा। टिकटों की बिक्री संग्रहालय की चहारदिवारी के बाहर काउंटरों पर तथा ऑनलाइन होगी। सुरक्षा कर्मी मुख्य द्वार पर ही कोविड संबंधी जांच की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। जांच में खरे नहीं पाये जाने पर आगन्तुक को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय संग्रहालय देश के बाकी संग्रहालयाें के लिए एक आदर्श माना जाता है और उसकी मानक प्रक्रिया को देश में नियम की तरह स्वीकार किया जाता है। इसलिए उक्त प्रक्रिया देश के सभी संग्रहालयों में अपनायी जाएगी।

इन्पुट – यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us