राज्य/केन्द्र शासित कुल 13 प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

राज्य/केन्द्र शासित कुल 13 प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कोई मौत नहीं हुई है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरूणचल प्रदेश, असम, दादरा- नगर हवेली और दमन- दीव, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में बीते एक दिन में

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरूणचल प्रदेश, असम, दादरा- नगर हवेली और दमन- दीव, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में बीते एक दिन में कोरोना वायरस के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 14,545 नए मामले आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ छह लाख 25 हजार 428 पहुंच गया है।

Also Read उड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी मार गिराए

ये भी पढ़ें- अस्पतालों में आग की घटनाओं पर गृह सचिव ने जताई चिंता

वहीं इससे निजात पाने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 83 हजार 708 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,032 तक पहुंच गया है और सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख से नीचे 1,88,688 तक रह गयी। देश में 10 लाख 43 हजार 534 लोगों को कोरोना को टीका लगाया गया है।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us