दिल्ली: अवैध रूप से रह रहे 2 रोहिंग्या गिरफ़्तार
नयी दिल्ली: द्वारका जिले की पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में अवैध रूप से रहने वाले म्यांमार के दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि विदेशी क्षेत्रीय कार्यालय पंजीकरण (FRRO) की ओर से शिकायत आधार पर पर दो म्यांमार के रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान
नयी दिल्ली: द्वारका जिले की पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में अवैध रूप से रहने वाले म्यांमार के दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि विदेशी क्षेत्रीय कार्यालय पंजीकरण (FRRO) की ओर से शिकायत आधार पर पर दो म्यांमार के रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान हामिद हुसैन (23) और नबी हुसैन (22) के रूप में हुई है।
दुनिया के दूसरे देशों ने भी ब्रिटिश उड़ानों पर लगायी रोक
उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों म्यांमार के स्थायी निवासी है। दोनों ने पिछले साल एक नवंबर को बांग्लादेश की सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। दोनों यहां बिना किसी वैद्य वीजा अथवा पासपोर्ट के उत्तम नगर इलाके के हस्तसाल गांव में रह रहे थे।