
आंदोलनकारियों के साथ झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों से मिले अमित शाह
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल आंदोलनकारियों के साथ झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों से आज अस्तपाल जाकर मिले। गृह मंत्री गुरूवार को दिन में तीर्थराम अस्पताल और सुश्रुत ट्रामा सेंटर गये और वहां उपचार करा रहे घायल पुलिसकर्मियों से मिले। गृह मंत्री ने खुद टि्वट
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल आंदोलनकारियों के साथ झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों से आज अस्तपाल जाकर मिले।
गृह मंत्री गुरूवार को दिन में तीर्थराम अस्पताल और सुश्रुत ट्रामा सेंटर गये और वहां उपचार करा रहे घायल पुलिसकर्मियों से मिले।
गृह मंत्री ने खुद टि्वट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ घायल पुलिसकर्मियों से मिल रहा हूं। हमें उनकी बहादुरी तथा धैर्य पर गर्व है। ” उन्होंने टि्वट के साथ अस्पताल दौरे की अपनी तस्वीर भी साझा की है।
ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की
गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान घायल पुलिसकर्मियों से बात की और उनका हाल चाल तथा घटना के बारे में बात की। उन्होंने डाक्टरों से भी घायलों के उपचार के बारे में बात की। वह अपने साथ घायलों के लिए फल भी लेकर गये थे।
उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारियों के साथ झड़प में 200 से भी अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गृह मंत्री के साथ केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला तथा दिल्ली पुलिस के आयुक्त एन एन श्रीवास्तव भी थे।
इन्पुट- यूनीवार्ता
Recent News
Related Posts
