MeToo अभियान: पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी बरी

MeToo अभियान: पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी बरी

नई दिल्ली- दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार एम. जे. अकबर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को बुधवार को बरी कर दिया। रमानी ने वर्ष 2018 में ‘मी टू’ अभियान के दौरान अकबर पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। अदालत की

नई दिल्ली- दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार एम. जे. अकबर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को बुधवार को बरी कर दिया।

रमानी ने वर्ष 2018 में ‘मी टू’ अभियान के दौरान अकबर पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

अदालत की ओर से करीब दो बजे आदेश सुनाने की उम्मीद थी लेकिन इसमें विलंब हुआ क्योंकि न्यायाधीश ने कहा कि फैसले में सुधार की आवश्यकता थी।

ये भी पढ़ें – SSR केस में अर्नब गोस्वामी के ख़िलाफ़ ठोका गया मानहानि का दावा

अदालत ने कहा, “ यौन शोषण के मामलों को उठाने वाली महिलाओं को मानहानि का दावा करने वाली शिकायतों के आधार पर दंडित नहीं किया जा सकता।”

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us