अफ्रीका, लैटिन अमेरिका समेत अन्य को वैक्सीन की आपूर्ति करेगा भारत

अफ्रीका, लैटिन अमेरिका समेत अन्य को वैक्सीन की आपूर्ति करेगा भारत

नई दिल्ली- भारत ने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत विभिन्न देशों को अब तक कोविड-19 वैक्सीन के 229.7 लाख डोज की आपूर्ति की है तथा आने वाले सप्ताहों में अफ्रीका , लैटिन अमेरिका और प्रशांत महासागरीय देशों को वैक्सीन भेजेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को वर्चुअल साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि

नई दिल्ली- भारत ने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत विभिन्न देशों को अब तक कोविड-19 वैक्सीन के 229.7 लाख डोज की आपूर्ति की है तथा आने वाले सप्ताहों में अफ्रीका , लैटिन अमेरिका और प्रशांत महासागरीय देशों को वैक्सीन भेजेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को वर्चुअल साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि घरेलू उत्पादन और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य देशों को वैक्सीन की आपूर्ति का निर्णय लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अब तक आपूर्ति किए गए वैक्सीन के कुल डोज में से 64.7 लाख डोज की आपूर्ति दान के रूप में की गई है, जबकि 165 लाख खुराक की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गई है।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना के चलते स्थगित किया दक्षिण अफ्रीका दौरा

दान के रूप में बंगलादेश को 20 लाख , म्यांमार को 17 लाख ,नेपाल को 10 लाख, भूटान को 1.5 लाख , मालदीव और मॉरीशस को एक-एक लाख , सेशल्स को 50 हजार, श्रीलंका को पांच लाख , बहरीन, ओमान और बारडोस को एक-एक लाख , डोमिनिका को 70 हजार तथा अफगानिस्तान को पांच लाख वैक्सीन डोज भेजे गये हैं।

इसके अलावा ब्राजील को 20 लाख , मोरक्को को 60 लाख , बंगलादेश को 50 लाख , म्यांमार को 20 लाख , मिस्र को 50 हजार, अल्जीरिया को 50 हजार , दक्षिण अफ्रीका को 10 लाख , कुवैत को दो लाख और यूएई को दो लाख वैक्सीन डोज की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गयी है।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us