देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, केरल, दिल्ली और कर्नाटक सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक हजार मामले बढ़े हैं, वहीं बिहार में 257, केरल में 217, दिल्ली में 125 और कर्नाटक में 90 मामले बढ़े हैं।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, केरल, दिल्ली और कर्नाटक सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक हजार मामले बढ़े हैं, वहीं बिहार में 257, केरल में 217, दिल्ली में 125 और कर्नाटक में 90 मामले बढ़े हैं। इसी तरह गाेवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,923 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गया है।

ये भी पढ़ें – चंडीगढ़ और गोवा में बढ़े कोरोना के एक्टिव केस

इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गये। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us