देश में 17 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

देश में 17 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी,

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम तथा त्रिपुरा में बीते एक दिन में कोरोना वायरस बीमारी से कोई मौत नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,059 नये मामले सामने आये , जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 26 हजार से अधिक हो गया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र, गुजरात में कोरोना सक्रिय मामलों में सबसे अधिक कमी

इसी दौरान देश में 11,805 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 22 हजार 601 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 176 बढकर 1,48,766 हो गये हैं। इसी अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 996 हो गया।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us