
कर्नाटक विस्फोट: उप राष्ट्रपति ने लोगों की मौत पर जताया दुख
नई दिल्ली– उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कर्नाटक में पत्थर की एक खदान में रखी जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां एक संदेश में कहा कि वेंकैया
नई दिल्ली– उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कर्नाटक में पत्थर की एक खदान में रखी जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां एक संदेश में कहा कि वेंकैया नायडू ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है।
वेंकैया नायडू ने कहा, “कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में हुई खदान दुर्घटना में हताहत लोगों के विषय में जानकर व्यथित हूं। घायल और प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मुरादनगर हादसे पर जताया दुख
कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में सोमवार देर रात जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत हो गयी।
इन्पुट- यूनीवार्ता
Recent News
Related Posts
