
कोरोना से महाराष्ट्र और केरल में सर्वाधिक मौतें
नई दिल्ली- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से कुल 90 मरीजों की जानें गयी , जिनमें महाराष्ट्र तथा केरल में सबसे ज्यादा मौते हुई। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 40 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 13
नई दिल्ली- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से कुल 90 मरीजों की जानें गयी , जिनमें महाराष्ट्र तथा केरल में सबसे ज्यादा मौते हुई।
इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 40 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 13 लोगों ने दम तोड़ा है, बाकी 11 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेश में मौतों का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंचा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,264 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 91 हजार से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों में 2507 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या अब 1.45 लाख हो गयी है। इससे पहले शुक्रवार को 2200 और शनिवार को 3585 सक्रिय मामले बढ़े थे।
ये भी पढ़ें- देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले
पिछले 24 घंटों के दौरान 11,667 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 हो गयी है। इसी अवधि में 90 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 302 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.25 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।
इन्पुट- यूनीवार्ता
Recent News
Related Posts
