नौसेना ने समुद्र में भटके मालवाहक जहाज की मदद की

नौसेना ने समुद्र में भटके मालवाहक जहाज की मदद की

नई दिल्ली- भारतीय नौसेना ने यमन की खाड़ी में शुक्रवार को समुद्र में रास्ता भटके एक मालवाहक जहाज की तकनीकी सहायता कर उसकी यात्रा आगे जारी रखने में मदद की। नौसेना के अनुसार यमन की खाड़ी में तैनात उसके पोत आईएनएस तलवार को एक व्यापारिक जहाज एमवी नयन से एक ब्राडकास्ट कॉल के जरिये तकनीकी

नई दिल्ली- भारतीय नौसेना ने यमन की खाड़ी में शुक्रवार को समुद्र में रास्ता भटके एक मालवाहक जहाज की तकनीकी सहायता कर उसकी यात्रा आगे जारी रखने में मदद की।

नौसेना के अनुसार यमन की खाड़ी में तैनात उसके पोत आईएनएस तलवार को एक व्यापारिक जहाज एमवी नयन से एक ब्राडकास्ट कॉल के जरिये तकनीकी सहायता की मदद का अनुरोध मिला था।

यमन से इराक जा रहा यह जहाज अपने प्रोपल्सन, पावर जेनेरेशन मशीनरी तथा नैवीगेशनल इक्विपमेंट के फेल होने के कारण 9 मार्च से ही समुद्र में भटक रहा था। एमवी नयन की परेशानी के आरंभिक आकलन के आधार पर आईएनएस तलवार ने उस पोत की सहायता करने के लिए नौका द्वारा एक तकनीकी टीम के साथ-साथ अपनी वीबीएसएस (विजिट बोर्ड, सर्च एंड सीजर) टीम को रवाना किया। एनवीनयन के चालक दल में सात भारतीय शामिल थे।

ये भी पढ़ें- जल्द भारत लौटेंगे चीन में फंसे भारतीय नाविक

नौसेना टीमों ने एमवी नयन के दोनों जनरेटरों, स्टीयरिंग पम्प, सी वाटर पम्प, कम्प्रेसर तथा प्रमुख ईंजन को चालू करने के लिए लगातार सात घंटे तक काम किया जिससे वह सही रास्ते पर फिर से अपनी यात्रा शुरू कर सके। इसके बाद एमवी नयन अगले बंदरगाह की यात्रा पर रवाना हो गया।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Follow Us