
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, महंगाई के खिलाफ शुरू किया अभियान
नई दिल्ली– कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार जनता को लगातार महंगाई के दलदल में ढकेल रही है इसलिए लोगों को महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के पार्टी के अभियान से जुड़ना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा “महँगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़
नई दिल्ली– कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार जनता को लगातार महंगाई के दलदल में ढकेल रही है इसलिए लोगों को महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के पार्टी के अभियान से जुड़ना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा “महँगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए। कैम्पेन से जुड़िए।”
महँगाई एक अभिशाप है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2021
केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महँगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है।
देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए-#SpeakUpAgainstPriceRise कैम्पेन से जुड़िए। pic.twitter.com/jQ2JhXElAa
प्रियंका वाड्रा ने कहा “महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने। सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें इसलिए टिकट के दाम बढ़े। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।”
इन्पुट- यूनीवार्ता