
कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नुरलान भारत की यात्रा के लिए हुए रवाना
नई दिल्ली- कजाकिस्तान गणराज्य के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव चार दिन की भारत यात्रा पर आज जोधपुर आ रहे हैं। जोधपुर से उनका जैसलमेर, राजधानी दिल्ली और आगरा जाने का कार्यक्रम है, जहां वह विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे और विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव शुक्रवार को यहां
नई दिल्ली- कजाकिस्तान गणराज्य के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव चार दिन की भारत यात्रा पर आज जोधपुर आ रहे हैं।
जोधपुर से उनका जैसलमेर, राजधानी दिल्ली और आगरा जाने का कार्यक्रम है, जहां वह विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे और विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव शुक्रवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल येरमेकबायेव के कजाकिस्तान का दोबारा रक्षा मंत्री नियुक्त होने के बाद यह उनकी किसी अन्य देश के रक्षा मंत्री के साथ पहली बैठक होगी।
ये भी पढे़ं- भारत अमेरिका के बीच हुए नया रक्षा समझौता, दुश्मन देशों की उड़ी नींद
दोनों मंत्रियों की पिछली मुलाकात गत 5 सितम्बर को शंघाई सहयोग संघ (एससीओ) की रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक के दौरान मास्को में हुई थी। कजाक रक्षा मंत्री श्री सिंह के निमंत्रण पर भारत आए हैं।
इन्पुट- यूनीवार्ता
Recent News
Related Posts
