
दिल्ली में कोरोना सक्रिय मामले बढ़कर 12000 के करीब
नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 1,400 और बढ़कर 12,000 के करीब पहुंच गये। दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 1,496 और बढ़कर 11,994 पहुंच गये। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज
नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 1,400 और बढ़कर 12,000 के करीब पहुंच गये।
दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 1,496 और बढ़कर 11,994 पहुंच गये। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 3,594 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,68,814 तक पहुंच गयी है जबकि 2,084 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,45,770 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक रूप से घट कर 96.55 फीसदी पर आ गयी।
ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84 के पार
इस दौरान 14 और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 11,050 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.65 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 87,505 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.47 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 7,75,854 है।
इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 2,338 पहुंच गयी है।
इन्पुट- यूनीवार्ता
Recent News
Related Posts
