
भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान : शिवपाल
कौशांबी:- प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरूवार को कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से किए गए चुनावी वादे पूरा नहीं किया जिसके चलते किसान, मजदूर, मलूम, व्यापारी, नौजवान सभी परेशान हैं। सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के कोंडर गांव में आयोजित जनसभा में
कौशांबी:- प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरूवार को कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से किए गए चुनावी वादे पूरा नहीं किया जिसके चलते किसान, मजदूर, मलूम, व्यापारी, नौजवान सभी परेशान हैं।
सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के कोंडर गांव में आयोजित जनसभा में श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार,महंगाई ,बेरोजगारी ने सब के हालात खराब कर दिया है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। 10 महीने से अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली की सीमा में धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन यह सरकार उनकी ओर नहीं देख रही है सरकार तो पूंजी पतियों की ओर निहार रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसले के चलते उत्तर प्रदेश से ही नहीं देशभर के किसान परेशान उद्योग धंधे बंद हो गए। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बिजली की आपूर्ति बेहद खराब है। 6 से 7 घंटे बिजली मिल रही है वह भी ऊंची दरों पर बिजली मिल रही है।
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा के शासनकाल में सस्ती एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति की जाती थी। उत्तर प्रदेश में साढे 4 वर्ष में भाजपा सरकार ने बिजली का कोई बड़ा काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन जरूरी है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है । भाजपा को सूबे में सत्ता में रहने का हक नहीं रह गया है।
वार्ता