म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, दो की मौत

म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, दो की मौत

नाइ पी ताव- म्यांमार के मंडालय में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से की गयी चलायी गयी गोलियों एवं रबर बुलेट से दो लोगों की मौत हो गयी। म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडालय के एक शिपयार्ड में रैली के लिए सैकड़ों लोग

नाइ पी ताव- म्यांमार के मंडालय में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से की गयी चलायी गयी गोलियों एवं रबर बुलेट से दो लोगों की मौत हो गयी।

म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडालय के एक शिपयार्ड में रैली के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान जब पुलिस ने बल प्रयोग किया तो कई लोग घायल हो गए।

म्यांमार में चुनावी धोखाधड़ी के आरोप में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को हाल ही में सत्ता से बेदखल करने के साथ हुए सैन्य तख्तापलट के बाद पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- म्यांमार में प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस के साथ टकराव

म्यांमार में ताजा मौत तख्तापलट के एक दिन बाद हुई जब सुरक्षा बलों की गोली से एक युवती की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शनों में मौत की यह पहली पुष्टि हुयी थी।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Related Posts

Follow Us