अफ्रीका में इबोला के प्रकोप पर नियंत्रण पाने अमेरिका करेगा मदद
वाशिंगटन- अमेरिका ने अफ्रीका में इबोला के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए हरसंभव मदद की प्रतिबद्धता जतायी है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने एक बयान में कहा कि बिडेन प्रशासन अफ्रीका में इबोला के प्रकोप को रोकने की दिशा में अफ्रीकी यूनियन , अफ्रीकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और संबंधित देशों की सरकारों
वाशिंगटन- अमेरिका ने अफ्रीका में इबोला के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए हरसंभव मदद की प्रतिबद्धता जतायी है।
व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने एक बयान में कहा कि बिडेन प्रशासन अफ्रीका में इबोला के प्रकोप को रोकने की दिशा में अफ्रीकी यूनियन , अफ्रीकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और संबंधित देशों की सरकारों तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ काम करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व को अधिकार प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जो बिडेन ने मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में स्थिति की समीक्षा की है और मृतकों के परिवारों के प्रति गहन संवेदना जतायी है।
ये भी पढ़ें- अफ्रीका, लैटिन अमेरिका समेत अन्य को वैक्सीन की आपूर्ति करेगा भारत
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गिनी और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के नये मामले सामने आये हैं।
इन्पुट- यूनीवार्ता