कैलिफोर्निया में गोलीबारी से चार लोगों की हुई मौत
कैलीफोर्निया- अमेरिका में कैलिफोर्निया के आरेंज स्थित व्यावसायिक काॅम्पलेक्स में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। घायलों में गोली चलाने वाला एक संदिग्ध भी शामिल है। पुलिस विभाग ने बताया कि इस घटना में कई मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं।
कैलीफोर्निया- अमेरिका में कैलिफोर्निया के आरेंज स्थित व्यावसायिक काॅम्पलेक्स में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। घायलों में गोली चलाने वाला एक संदिग्ध भी शामिल है।
पुलिस विभाग ने बताया कि इस घटना में कई मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। इस वारदात में कई अधिकारी घायल हुए हैं।
एक अधिकारी ने यहाँ एक बयान में कहा, “ मैं ऑरेंज काउंटी में सामूहिक गोलीबारी की रिपोर्ट से बहुत दुखी हूँ। हम लोग मृतकों और घायलाें की सही सँख्या की जानकारी हासिल कर रहे हैं। मेरी टीम और मैं हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।”
इन्पुट- यूनीवार्ता