
इक्वाडोर में पहली बार महिला पुलिस प्रमुख की नियुक्ति
मेक्सिको सिटी- इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने देश में पहली बार किसी महिला को इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस जनरल कमांडर के रूप में नियुक्त किया है। लेनिन मोरेनो ने सोमवार को ट्विटर कर कहा, “आज मैंने तान्नया वरेला को इक्वाडोर पुलिस की कमांडर जनरल के रूप में नियुक्त किया। वह हमारे इतिहास की पहली
मेक्सिको सिटी- इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने देश में पहली बार किसी महिला को इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस जनरल कमांडर के रूप में नियुक्त किया है।
लेनिन मोरेनो ने सोमवार को ट्विटर कर कहा, “आज मैंने तान्नया वरेला को इक्वाडोर पुलिस की कमांडर जनरल के रूप में नियुक्त किया। वह हमारे इतिहास की पहली महिला हैं।”
ये भी पढ़ें- इक्वाडोर की जेलों में हुए दंगों में 50 से अधिक कैदियों की मौत
तान्नया वरेला, पेट्रीसियो कैरिलो की जगह लेंगी। पेट्रीसियो कैरिलो करीब 14 महीने राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख रहे और उन्हें देश की चार जेलों में हुए दंगों के एक महीने बाद पद से हटाया गया है। इन दंगों में 81 कैदी मारे गए थे।
इन्पुट- यूनीवार्ता
Recent News
Related Posts
