रूस में कोरोना वायरस के 9908 नये मामलों की पुष्टि

रूस में कोरोना वायरस के 9908 नये मामलों की पुष्टि

मॉस्को- रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (काेविड-19) महामारी के 9908 नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 43 लाख 80 हजार 525 तक पहुंच गयी है। देश की कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश के 85 क्षेत्रों में कोरोना वायरस के 9908

मॉस्को- रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (काेविड-19) महामारी के 9908 नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 43 लाख 80 हजार 525 तक पहुंच गयी है।

देश की कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश के 85 क्षेत्रों में कोरोना वायरस के 9908 नये मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 1279 में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये गये। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस 0.23 फीसदी वृद्धि दर के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 46,80,525 हो गयी है।

मॉस्को में इसी अवधि के दौरान 1600 नये मामले पाए गए हैं जो एक दिन पहले पाए गए नये मामलों से कम हैं। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 943, मॉस्को क्षेत्र में 609 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें- रूस में कोरोना वायरस के 21,887 नए मामलाें की पुष्टि

प्रतिक्रिया केन्द्र ने बताया कि इस संक्रमण से 475 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 91,695 हो गयी है। देश में इस वायरस के संक्रमण से 39,85,897 लोग ठीक हो गए हैं।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Follow Us