रिलायंस रिटेल में 1875 करोड़ का नया निवेश करेगी सिल्वर लेक
मुंबई: मुकेश अम्बानी का रिलायंस ग्रुप रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | पहले लॉक डाउन के दौरान फेसबुक और गूगल जैसे कंपनियों ने JIO प्लेटफॉर्म्स पर निवेश किया | उसके बाद रिलायंस रिटेल ने किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को खरीद कर सबको चौंका दिया | जिओ प्लेटफॉर्म्स के बाद रिलायंस रिटेल में
मुंबई: मुकेश अम्बानी का रिलायंस ग्रुप रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | पहले लॉक डाउन के दौरान फेसबुक और गूगल जैसे कंपनियों ने JIO प्लेटफॉर्म्स पर निवेश किया | उसके बाद रिलायंस रिटेल ने किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को खरीद कर सबको चौंका दिया | जिओ प्लेटफॉर्म्स के बाद रिलायंस रिटेल में भी अब investment की बरसात हो रही है |
बिग बाजार ग्रुप को खरीदने के बाद सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक का इन्वेस्टमेंट तो रिलायंस रिटेल को मिल ही चुका था, अब सिल्वर लेक ने 1875 करोड़ के नए निवेश की बात कही है | रिलायंस रिटेल की और से जारी बयान में कहा गया है कि नया निवेश 4.28 लाख करोड़ की valuation पर किया गया है |
इस निवेश के बाद रिलायंस रिटेल में इन्वेस्टर्स का कुल निवेश 9375 करोड़ रूपये हो चुका है जो total equity का 2.13% है | कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारे सभी निवेशक हमारे मूल्यवान साझेदार हैं |