छुहारा व्यापारी की गिरफ्तारी को लेकर किराना व्यवसाय संगठन लगाई न्याय की गुहार

छुहारा व्यापारी की गिरफ्तारी को लेकर किराना व्यवसाय संगठन लगाई न्याय की गुहार

कानपुर। किराना व्यवसाय संगठन के पदाधिकारियों ने कानपुर परिक्षेत्र के आईजी मोहित अग्रवाल के आफिस जाकर अपना प्रतिवेदन दिया। व्यापारियों ने आईजी मोहित अग्रवाल को जानकारी दी कि छुहारा व्यापारी को अपमिश्रण के आरोप में पुलिस विभाग के द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि वह शासन के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन

कानपुर। किराना व्यवसाय संगठन के पदाधिकारियों ने कानपुर परिक्षेत्र के आईजी मोहित अग्रवाल के आफिस जाकर अपना प्रतिवेदन दिया। व्यापारियों ने आईजी मोहित अग्रवाल को जानकारी दी कि छुहारा व्यापारी को अपमिश्रण के आरोप में पुलिस विभाग के द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।

क्योंकि वह शासन के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार छुहारों को कीट आदि से निजात दिलाने के लिए ही गंधक का धुआं लगाया जाता है जो की वह मानक के अनुसार कर रहा था। पर पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उनके कहे कथन पर ध्यान न देते हुए उसकी गिरफ्तारी की है। जिस पर आईजी मोहित अग्रवाल ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल किराना व्यापार के अध्यक्ष अवधेश बाजपेयी के नेतृत्व में मनोज अग्रवाल महामंत्री,अरविंद गुप्ता,अनूप झमतानी,विनोद गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।
साथ ही किराना व्यवसाइयों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो किराना बाजार को बंद करने का निर्णय भी मंडल के पदाधिकारी ले सकते हैं।

  • कौस्तुभ शंकर मिश्रा

Recent News

Related Posts

Follow Us