ईपीएफओ से जुड़े छह लाख से अधिक अंशधारक

ईपीएफओ से जुड़े छह लाख से अधिक अंशधारक

नयी दिल्ली। नवंबर 2020 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से छह लाख 40 हजार से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से नौ लाख 33 हजार से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना से 54 हजार से अधिक अंशधारक जुड़े हैं। सरकार ने सोमवार को यहां जारी आंकड़ों में कहा गया है कि नंवबर 2020

नयी दिल्ली।  नवंबर 2020 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से छह लाख 40 हजार से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से नौ लाख 33 हजार से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना से 54 हजार से अधिक अंशधारक जुड़े हैं।

सरकार ने सोमवार को यहां जारी आंकड़ों में कहा गया है कि नंवबर 2020 में ईपीएफओ से छह लाख 40 हजार 522 अंशधारक जोड़े गये हैं। इनमें से चार लाख 97 हजार 22 पुरूष और एक लाख 43 हजार 496 महिलायें हैं। आठ व्यक्ति अन्य श्रेणी में हैं। सितंबर 2017 से नवंबर 2020 तक ईपीएफओ में तीन करोड़ 85 लाख पांच हजार 48 अंशधारक जुड़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार ईएसआईसी में इसी माह में कुल नौ लाख 33 हजार 959 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से सात लाख 80 हजार 288 पुरूष और एक लाख 53 हजार 641 महिला हैं। अन्य श्रेणी में 30 लोग शामिल हैं। सितंबर 2017 से नवंबर 2020 तक ईएसआईसी में कुल चार करोड़ 50 लाख 93 हजार 501 नये कर्मचारी जाेड़े गये हैं।

ये भी पढ़ें- मात्र सात दिन के अंदर ऐसे निकाले अपना पीएफ फंड

नवंबर 2020 में एनपीएस में कुल 54 हजार 482 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें 7696 केंद्रीय कर्मचारी और 40 हजार 754 राज्य सरकारों के कर्मचारी हैं। शेष 6032 कर्मचारी निजी क्षेत्र से हैं।

इन्पुट – यूनीवार्ता

Related Posts

Follow Us