बलात्कारियों के खिलाफ जल्द आने वाला है अक्षरा सिंह का ये गाना
देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी प्रदेशों में बलात्कार की घटनाएं देखने को मिल रही है। बलात्कारियों को सबक सिखाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह का एक गाना
देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी प्रदेशों में बलात्कार की घटनाएं देखने को मिल रही है। बलात्कारियों को सबक सिखाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह का एक गाना जल्द ही आने वाला है। अक्षरा सिंह के इस गाने के बोल हैं “चौराहे पे गोली मारो” | यह गाना बलात्कारियों को सबक सिखाने के ऊपर बनाया जा रहा है।
अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा हैं। अक्षरा सिंह सामाजिक कार्यों में भी बहुत नजर आती हैं। अब देखना यह होगा अक्षरा सिंह का यह गाना सरकार व लोगों को कितना जागरूक करता है। उम्मीद की जा रही है कि ये गाना सबसे अलग होगा।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन यह गाना जो बलात्कारियों के ऊपर आ रहा है। वह सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत ही सराहनीय गाना है।
इस गाने का पोस्टर अक्षरा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है कि अब बस बहुत हुआ……
हमारी आबरू और अस्मत को तार तार करने वाले दरिंदों का बस एक ही अंजाम है चौराहे पे गोली मारो