फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के ऊपर लगा #MeToo का आरोप
मुंबई: बॉलीवुड में एक बार फिर से #MeToo के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। शनिवार को अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पायल ने कहा कि कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पायल ने पीएम मोदी से मदद की गुहार भी लगाई। आपको बता
मुंबई: बॉलीवुड में एक बार फिर से #MeToo के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। शनिवार को अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पायल ने कहा कि कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पायल ने पीएम मोदी से मदद की गुहार भी लगाई। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप एक फिल्म निर्माता है जिसने ब्लैक फ्राई डे (2004), नो स्मोकिंग (2007), देव डी (2009), गुलाल (2009), द गर्ल इन येलो बूट्स (2011), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) जैसी अलग तरह की फिल्में बना चुके हैं।
अनुराग की फिल्मों में ज्यादातर सामाजिक मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, जिसमें ड्रग, स्मोक एडिक्शन, चाइल्ड एब्यूज, डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं उठाई जाती हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि अनुराग खुद इन्ही समस्याओं से गुजरे हैं, इसीलिए वो ऐसे विषयों को चुनते हैं।
अनुराग की पहली शादी फिल्म संपादक आरती बजाज से हुई थी, जिनके साथ उनकी एक बेटी भी है। दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की, और 2015 में ये अलग हो गए।
ट्विटर पर छिड़ी है जंग
पायल घोष के द्वारा अनुराग पर लगे इस आरोप को अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट के जरिए अपना बयान दिया। ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’
एक और ट्वीट में कश्यप ने लिखा, ‘मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पर बर्दाश्त करता हूं। बाकी जो भी होता है देखते हैं। आपके विडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी।’
And here is the statement from my lawyer @PriyankaKhimani .. on my behalf .. thank You pic.twitter.com/0eXwNnK5ZI
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 20, 2020
अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज और दूसरी पत्नी कल्की कोचिंन ने भी खुलकर अनुराग का सपोर्ट किया और साथ ही कई अभिनेत्रियां जैसे कि तापसी पन्नू , राधिका आप्टे और माही गिल से लेकर अंजना सुखानी तक अनुराग कश्यप के सपोर्ट में नजर आ चुकी है सभी ने सोशल मीडिया के जरिए अनुराग कश्यप का समर्थन किया।