खेसारी के ‘रंग बरसे’ गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
भोजपुरी अदाकार खेसारी लाल यादव अपनी आवाज को लेकर करोड़ों के दिलों पर राज करते हैं। बिहार के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी खेसारी लाल के चाहने वालों की कमी नहीं है। खेसारी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। खेसारी लाल के गाने आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। खेसारी लाल यादव का
भोजपुरी अदाकार खेसारी लाल यादव अपनी आवाज को लेकर करोड़ों के दिलों पर राज करते हैं। बिहार के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी खेसारी लाल के चाहने वालों की कमी नहीं है। खेसारी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। खेसारी लाल के गाने आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी होली गीत रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस नए भोजपुरी होली गीत के बोल हैं ‘रंग बरसे भींजे चुनर चोली रंग बरसे’
खेसारी लाल यादव की आवाज में यह गाना बॉलीवुड सॉन्ग रंग बरसे भीगे चुनरवाली की तर्ज पर बनाया गया है। इसका म्यूजिक भी हिंदी गाने से लगभग मिलता-जुलता ही है। लेकिन इसकी लाइन है हिंदी वाले रंग बरसे गीत से बहुत अलग हैं। इस गाने को सुनते समय एक खास बात नजर आती है यह गाना है जरूर भोजपुरी में लेकिन सुनते समय हिंदी वाले रंग बरसे की यादों से मन झूम जाता है।
आपको बता दें कि यह गाना श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखा है।वहीं इसका संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इस गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव और मौसम पर फिल्माया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने बेहतरीन डांस भी किया है। यही कारण है कि इस गाने के वीडियो को रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
सारेगामा हम भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह भोजपुरी होली गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव एक के बाद एक भोजपुरी होली गीत लेकर आ रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है।