फिल्म अभिनेता राजीव कपूर नहीं रहे

फिल्म अभिनेता राजीव कपूर नहीं रहे

मुंबई। यादगार फिल्म राम तेरी गंगा मैली में काम करने वाले फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर के निधन की जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा है कि 58 साल की उम्र में राजीव कपूर का हृदयाघात के

मुंबई। यादगार फिल्म राम तेरी गंगा मैली में काम करने वाले फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

राजीव कपूर के निधन की जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा है कि 58 साल की उम्र में राजीव कपूर का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर ने तुरंत चेंबूर के एक अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजीव कपूर बॉलीवुड के ग्रेट शो मैन राज कपूर के बेटे थे और रणधीर कपूर और ऋषि कपूर उनके बड़े भाई थे। तीनों भाइयों में अब सिर्फ रणधीर कपूर जीवित हैं। अभिनेता के निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है और लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अब महाभारत के कर्ण के रोल में नज़र आएंगे शाहिद कपूर !

राजीव कपूर ने 1983 में ‘एक जान हैं हम’ फिल्म से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी, लेकिन वर्ष 1985 में ‘राम तेरी गंगा मैली’ उनकी सबसे यादगार फिल्म रही, जिसमें वह मंदाकिनी के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त, 1962 को हुआ था। अभिनेता ने ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने बतौर निर्देशक 1996 में ‘प्रेमग्रंथ’ फिल्म बनाई जबकि फिल्म निर्माता के रूप में उन्होंने 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म बनाई थी।

इन्पुट- यूनीवार्ता

Recent News

Related Posts

Follow Us