भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन
नई दिल्ली: प्रख्यात भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है | नरेंद्र चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली | नरेंद्र चंचल को 3 महीने पहले तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था | नरेंद्र चंचल ने भजन गायकी खासकर “माता की
नई दिल्ली: प्रख्यात भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है | नरेंद्र चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली | नरेंद्र चंचल को 3 महीने पहले तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था |
नरेंद्र चंचल ने भजन गायकी खासकर “माता की भेंटें” में अपनी अलग ही जगह बनाई थी | इसके अलावा फिल्मों के भजनों में भी उन्होंने अपनी गायकी का लोहा मनवाया |
शास्त्रीय संगीत के अलावा लोक गायकी में भी नरेंद्र चंचल को काफी सराहा गया | नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था | गायन प्रतिभा के चलते उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला | नरेंद्र चंचल को भजन सम्राट ने नाम से भी जाना जाता है |
तमाम नामी हस्तियों ने भजन सम्राट के निधन पर शोक व्यक्त किया है | गायक दलेर मेहँदी और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी |
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 22, 2021
नरेंद्र चंचल ने शोमैन राजकपूर की फिल्म बॉबी में भी गाना गाया था | चंचल का गाया हुआ गाना बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो आज भी लोगों की ज़ुबान पर ज़िंदा है |