विराट के घर आई बेटी , अनुष्का शर्मा बनी मां

विराट के घर आई बेटी , अनुष्का शर्मा बनी मां

भारतीय बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के मां बनने की राह देख रहे उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के चाहने वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है। अनुष्का शर्मा मां बन गई है। सही सुना आपने मुंबई के बीच कैंडी हॉस्पिटल में बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने नन्ही

भारतीय बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के मां बनने की राह देख रहे उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के चाहने वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है। अनुष्का शर्मा मां बन गई है। सही सुना आपने मुंबई के बीच कैंडी हॉस्पिटल में बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने नन्ही सी परी को जन्म दिया है। यह खुशी जाहिर अनुष्का शर्मा के पति और जाने-माने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी है।

Also Read जब दीपिका पादुकोण ने 7 बार भारत का नाम ग्लोबल मैप पर किया रोशन

विराट के पोस्ट शेयर करते ही विराट और अनुष्का को ढेर सारी बधाइयां मिलने लगी और उनके चाहने वालों ने लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है।हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी’।

Recent News

Follow Us