पृथ्वी राज नज़र आ सकते हैं सुहेल देव के रुप में
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर राजा सुहेल देव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म पृथ्वी राज में राजा पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय राजा सुहेल देव के किरदार को भी सिल्वर स्क्रीन पर साकार करते नजर आ सकते
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर राजा सुहेल देव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म पृथ्वी राज में राजा पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय राजा सुहेल देव के किरदार को भी सिल्वर स्क्रीन पर साकार करते नजर आ सकते हैं।
राजा सुहेल देव भारतीय इतिहास के पराक्रमी राजाओं में से एक रहे हैं, जिनके ऊपर लेखक अमीश त्रिपाठी द्वारा एक किताब भी लिखी गई है। उस किताब पर आधारित फिल्म में अक्षय नज़र आ सकते हैं।
Also Read: अक्षय ने योगी से अयोध्या में शूटिंग को लेकर कि मुलाकात
बताया जा रहा है कि अमीश त्रिपाठी की इस किताब के राइटस अश्विन वर्दे ने खरीदे हैं। अश्विन और अक्षय की जुगलबंदी ‘बॉस’ और ‘द शौकीन्स’ जैसी फिल्में से पर्दे पर नजर आती रही हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म को लेकर अक्षय और अश्विन के बीच बात चीत की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बहुत बड़े स्केल पर शूट करने की प्लानिंग हो रही है। भारत के विभिन्न हिस्सों में शूट होने वाली इस फिल्म से भरपूर एक्शन की उम्मीद की जा सकती है।