Kanpur : शहर को मिला देश का नंबर 1 सिनेमा

Kanpur : शहर को मिला देश का नंबर 1 सिनेमा

कानपुर। बेहतरीन सिनेमा एक्सपीरिएंस के लिए प्रसिद्ध पीवीआर सिनेमा ने आज कानपुर में अपना 3 स्क्रीन का नया सिनेमा लांच किया। एरिया मैनेजर पवन सिंह ने लांचिग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह शहर का पहला लेजर प्रोजेक्टर से लैस सिनेमा है, जिसमें 7.1 डॉल्बी डिलिटल साउंड लगा हुआ है। पवन ने बताया

कानपुर। बेहतरीन सिनेमा एक्सपीरिएंस के लिए प्रसिद्ध पीवीआर सिनेमा ने आज कानपुर में अपना 3 स्क्रीन का नया सिनेमा लांच किया। एरिया मैनेजर पवन सिंह ने लांचिग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह शहर का पहला लेजर प्रोजेक्टर से लैस सिनेमा है, जिसमें 7.1 डॉल्बी डिलिटल साउंड लगा हुआ है।

पवन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी 18 शहरों में कुल 83 स्क्रीन चालू है। वहीं देशभर में 176 सिनेमा है, जिसमें 838 स्क्रीन चल रहे है।

सिनेमा मैनेजर पल्लव हजारिका ने इस दौरान बताया कि सिनेमा में आने वाले सभी दर्शकों को कोरोना गाइडलांइन का पालन करना होगा। साथ ही सिनेमा में भी कोरोना से बचाव के सभी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

मार्च से शुरू होगा मूवी मेला

सिनेमा मैनेजर पल्लव हजारिका ने बताया कि कोरोना के बाद से फिर एक बार अच्छी मूवीस आने लगी है। 11 मार्च में राजकुमार राव की रूही फिल्म आ रही है, जोकि कॉमेडी के साथ हॉरर भी है। इसके साथ ही मुंबई सागा और कांग / गॉडजिला जैसे बड़ी फिल्में रिलीज होगी।

Recent News

Related Posts

Follow Us